Blog

राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को राहत पहुंचाई है उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य सरकार के कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करने और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस वृद्धि से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। एवं राज्य के कर्मचारियों के द्वारा इस संबंध में अनेकों समय से मांग किया जाता रहा है।

कर्मचारियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों के कल्याण और उनकी मेहनत को सम्मान देने का एक प्रयास है। नई दरों के साथ, महंगाई भत्ता अब कुल वेतन का 55 प्रतिशत हो जाएगा, जो कर्मचारियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस वृद्धि का लाभ न केवल नियमित कर्मचारियों को, बल्कि अंशकालिक और संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। एवं राज्य के कर्मचारियों में शासन के प्रति भावना बदलेगी।

परितोष मंडल

परितोष मंडल संवाददाता (ग्राम दर्पण) धरमजयगढ़, संतोष नगर वार्ड क्रमांक 8 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button