सिसरिगां में धान खेत के रूप में विराजमान अमृत सरोवर तट पर नहीं फहराया गया तिरंगा

ग्राम दर्पण न्यूज़ / धरमजयगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत सिसरिगां में एक धान उगाने वाले खेत को थोड़ा बहुत नाम मात्र का सुधार कर के अमृत सरोवर का रुप दिया गया है
एवं योजना के राशि का उपयोग कहे या प्रयोग संबंधित कार्य अधिकारियों के द्वारा कर लिया गया है।18.22000.का प्रस्तावित यह अमृत सरोवर को बनवाने में कोई खर्चा करने की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि उक्त जगह पर पहले से ही धान का खेती किया जा रहा था जिसका साक्षी उक्त स्थल पर सौर ऊर्जा का लगा होना एवं किसान के द्वारा उक्त भूमि पर धान लगाकर पशुओं से सुरक्षा हेतु जाली का घेरा करना ही पर्याप्त है।
बांकी सच्चाई जानने के लिए जांच की जरूरत है समाचार वर्तमान स्थिति के आधार पर लिखा जा रहा है वहीं आनलाइन पोर्टल में इस अमृत सरोवर को पूर्ण। बताया गया है अब सवाल यह है कि इस अमृत सरोवर के तट पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया जो कि केंद्र सरकार का निर्देश है की 15/ 8/ 2025 को प्रत्येक मानसरोवर तट पर तिरंगा फहराया जाएगा।