Blog
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

धरमजयगढ़/14अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धर्मजयगढ़ आगमन हो रहा है जिसके लिए रायगढ़ कलेक्टर एवं एस पी धर्मजयगढ़ पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया एवं सारी तैयारी का जायजा लिया 14अगस्त को 10:00 बजे मुख्यमंत्री का आगमन निर्धारित है वे मां अम्बे टिकरा का भी दर्शन करेगें। कड़े सुरक्षा इंतजाम के कारण धरमजयगढ़ छावनी में तब्दील हो गया है शहर के कोने कोने में पुलिस का पहरा लगाया गया है।