Blog

CG विधानसभा: चार साल में 249 करोड़ हेलीकॉप्टर के किराये पर खर्च, विधानसभा में आयी जानकारी, देखिये किस साल कितना खर्च

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में हेलीकाप्टर के किराये को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आयी। इंद्र साव के सवाल के जवाब में सरकार ने उत्तर दिया कि सरकार ने पिछले चार साल में 249 करोड़ रु हेलीकॉप्टर का किराया दिया है।

मांगी गयी जानकारी पर साल 2021-22 से जनवरी 2025 तक हेलीकॉप्टर के किराये की जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक इंद्र साव के सवाल पर लिखित जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2021-22 में 24 करोड़ 82 लाख 34 हजार 942 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

वहीं साल 2022-23 में 78 करोड़ 70 लाख 74 हजार 52 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

उसी तरह साल 2023-24 में 89 करोड़ 50 लाख 33 हजार 999 रुपए का भुगतान किया गया।

साल 2024-25 में 31 जनवरी तक 56 करोड़ 11 लाख 99 हजार 825 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

परितोष मंडल

परितोष मंडल संवाददाता (ग्राम दर्पण) धरमजयगढ़, संतोष नगर वार्ड क्रमांक 8 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button