अवैध धान परिवहन की आ रही है खबरें।जिले के अंतिम छोर पर निगरानी सख्त की है आवश्यकत।

अवैध धान परिवहन की आ रही है खबरें।जिले के अंतिम छोर पर निगरानी सख्त की है आवश्यकत।धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों अवैध धान परिवहन की गतिविधियों में लिप्त व्यापारियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।

शासन प्रशासन के आंखों में धुल झोकंकर व्यापारियों के धान से भरा हुआ वाहन लगातार अन्य जिलों में धान को खपाने में कामयाब हो रहा है।सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार धरमजयगढ़ से होकर पडंरीमौहा/उद उदा/बोरो रोड से कोरबा जिले में आसानी से प्रवेश किया जा सकता है। इस सुविधा का व्यापारियों के द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार इस मार्ग से कोरबा जिले में पहुंचने दौरान रास्ते में जंगल इलाका पड़ता है एवं रास्ते में कोई जांच होने की संभावना नहीं के बराबर होता है।

जिस कारण अवैध धान परिवहन में कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। अनेकों पिकप एवं माजदा गाड़ियां धान परिवहन करते नजर आ रहे हैं।सुर्यॶस्त होने के बाद अवैध धान परिवहन की गतिविधियां तेज होने लगती है।धरमजयगढ़ से होकर कोरबा जिले में आसानी प्रवेश करने वाली इन मार्गों पर सख्त निगरानी होने पर ही ऐसे गतिविधियों में अंकुश लग सकेगा अन्यथा व्यापारी अवैध धान परिवहन कर शासन को आर्थिक हानी पहुंचाने में आगे भी कामयाब होते रहेंगें।