Blog

विष्णु देव साय सरकार ने पत्थलगांव को नगर पालिका का दर्जा दिया,

ग्राम दर्पण न्यूज़

पत्थलगांव – जशपुर: पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। विष्णु देव साय सरकार ने पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस महत्वपूर्ण निर्णय से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है। पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री महोदय से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है

पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है । उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। गोमती साय ने कहा पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

नगर पालिका का दर्जा मिलने से पत्थलगांव और इसके आसपास के इलाकों के विकास को नया आयाम मिलेगा। अब यहां के नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं, आधारभूत संरचनाओं का विस्तार, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से विकास से वंचित रहे इस क्षेत्र को अब समग्र विकास का लाभ मिलेगा।

परितोष मंडल

परितोष मंडल संवाददाता (ग्राम दर्पण) धरमजयगढ़, संतोष नगर वार्ड क्रमांक 8 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button