Blog

तेंदूपत्ता तोड़ने वालो पर जंगली सूअर ने किया हमला,5 ग्रामीण घायल

छाल,धरमजयगढ। मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है जहां जंगली सूअर के हमले में 5 ग्रामीण घायल हो गए हैं। जंगली सूअर के हमले से घायल ग्रामीणों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छाल वन परिक्षेत्र के लोटान, सिंगीझाप और गलीमार परिसर के जंगल में कुछ स्थानीय ग्रामीण तेंदू पत्ता तोड़ने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद एक जंगली सूअर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने घायल लोगों के हवाले से बताया कि जंगली सूअर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में स्थानीय 5 ग्रामीणों को चोटें आईं हैं। सूअर के हमले में सभी घायल लोगों को हाथ और पांव में चोट लगी है। इस मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल ग्रामीणों को छाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में 18 वर्षीय युवक दिलीप पिता फूल सिंह निवासी सिंगीझाप, 60 साल के मनीराम पिता बोधीकंवर निवासी देउरमार, रहसकुंवर पति मनीराम उम्र 52 वर्ष निवासी देउरमार, सुमित्रा पति विजय कुमार उम्र 43 वर्ष निवासी देउरमार एवं इंद्रासो पति कारलूस बड़ा उम्र 34 साल निवासी गलीमार शामिल हैं। छाल के सरकारी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा घायल लोगों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को घने जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।हम आपको बता दें कि इन दिनों धरमजयगढ़-श्रेत्र में हाथी अधिकों संख्या में विचरण कर रहा है और तेन्दुपत्ता सिजन को देखते हुए घटना के बाद से क्षेत्र लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

परितोष मंडल

परितोष मंडल संवाददाता (ग्राम दर्पण) धरमजयगढ़, संतोष नगर वार्ड क्रमांक 8 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button