घरघोड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी (सिल्लू ) भाजपा कांग्रेस को पछाड़ हाशिल की जीत।

: जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत
चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी (सिल्लू भैया) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस के चुनावी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया। यह जीत न केवल उनके जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता अब सिर्फ वादों पर नहीं, बल्कि काम करने वाले नेता को चुन रही है।भाजपा की रणनीति क्यों हुई फेल ? भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए कई बड़े दांव खेले। भाजपा सांसद राधेश्याम राठिया ने चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि जिस वार्ड में भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पार्षद को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वहां सांसद निधि से 50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह बयान भाजपा के लिए गेमचेंजर माना जा रहा था, लेकिन जनता ने इसे प्रलोभन के रूप में देखा और ठुकरा दिया। इसके अलावा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की रणनीति भी कारगर साबित नहीं हुई। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन घरघोड़ा की जनता ने पार्टी की नीतियों को नकारकर सुरेन्द्र चौधरी (सिल्लू भैया) के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के प्रचार अभियान और वादों के बावजूद, उनकी रणनीति वोटरों को आकर्षित करने में विफल रही।
घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव: विजयी पार्षदों की सूची ।
:वार्ड 1 बैतल राठिया निर्दलीयवार्ड 2 श्याम भोजवानी भाजपावार्ड 3 भोलू उरांव भाजपावार्ड 4 विमला जोल्हे निर्दलीयवार्ड 5 अनिल लकड़ा भाजपावार्ड 6 यश सिन्हा भाजपावार्ड 7 संजय डोंडे कांग्रेसवार्ड 8 राजकुमारी डनसेना भाजपावार्ड 9 पुरसोत्तम निषाद भाजपावार्ड 10 अमित त्रिपाठी कांग्रेसवार्ड 11 मिथलेश शर्मा कांग्रेसवार्ड 12 अनुराधा पैंकरा भाजपावार्ड 13 कल्पना शर्मा भाजपावार्ड 14 तिलेश्वर पैंकरा कांग्रेसवार्ड 15 राजेश भाजपा।